फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दानघाटी मंदिर के सामने लगा जाम

विज्ञापन
दानघाटी मंदिर के सामने लगा वाहनों का जाम। 
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते दानघाटी मंदिर के सामने रविवार को जाम लगा रहा। जाम के कारण दर्शन और परिक्रमा के लिए आए श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निर्जला एकादशी से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन पूर्णिमा तक लगातार जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन और गोवर्धन परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन व्यवस्था संभालने में जुटा है, लेकिन यातायात प्रबंधन में कमी के कारण स्थिति बिगड़ गई। बताया जाता है कि बस स्टैंड और सोंख अड्डे पर लगाए गए बैरियरों पर वाहनों को नहीं रोका गया, जिससे बड़ी संख्या में वाहन दानघाटी मंदिर मार्ग तक पहुंच गए। इसके चलते मंदिर के सामने काफी समय तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग और वाहन चालक भी फंसे रहे श्रद्धालुओं का कहना था कि भीड़ के दिनों में यदि बैरियरों पर वाहनों की सख्ती से रोकथाम की जाए और यातायात को पहले ही डायवर्ट किया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। प्रशासन का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें