मथुरा। जिला फुटबॉल संघ एवं केआर पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन के मैचों में पीलीभीत ने थ्राइव एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। दूसरे मैच में आगरा ने गाजियाबाद को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित किया। तीसरे मैच में अलीगढ़ ने जीएलए मथुरा को 4-1 से तथा चौथे मैच में नोएडा ने वृंदावन को 3-0 से हराया।
प्रतियोगिता में पीलीभीत, पलवल, आगरा, एटा, गाजियाबाद, अलीगढ़, नोएडा, झांसी तथा मेजबान मथुरा की चार टीमों सहित कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर कोसदा ज्वेलर्स के माधव बंसल, केआर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, बीएसए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा, आरटीटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कुलविंदर सिंह बग्गा सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिला फुटबॉल संघ मथुरा के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि समापन समारोह सायं 4 बजे होगा। इस अवसर पर सचिव हर्ष गुप्ता, सोमेश खरे व रोहित नेगी, विशाल शर्मा, विक्रम, तनुज, अंकित, दीपक, विकास, जय, बृजवासी, नेमार राज जोशी, आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।