फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खड़े ट्रैक्टर से टकराया टेंपो, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नंदगांव रोड पर जाव मोड़ के समीप बरसाना की ओर जा रहा टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया।इस हादसे में टेंपो में सवार सात लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह एक टेंपो कोसी से सवारी लेकर बरसाना की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो जाव मोड़ के समीप पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में उत्तराखंड निवासी कमल किशोर (38), ललिपुर निवासी कुसुम (59) , पलवल निवासी शिवलाल (49) व शकुन्तला (45) , कानपुर निवासी ईश्वरी (60) व शरद वाजपेयी (45) और गोपालबाग निवासी किशन सिंह (75) घायल हो गए। जबकि डोंगरी कला ललितपुर निवासी बल्लो (50) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कुछ मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें