फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बार के पूर्व अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार के पूर्व अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ सदर थाने में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बार के सचिव और वादी शिव कुमार लवानियां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल सिंह और पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई के खिलाफ कई शिकायतें आईं।
विज्ञापन


शिकायतों की जांच कराई तो पता चला कि दोनों ने मिलकर 1.87 करोड़ रुपये का गबन किया है। गबन में पूर्व अध्यक्ष मदन गोपाल सिंह और सचिव गोपाल गौतम आई ने अपने नजदीकी रिश्तेदारों का भी सहयोग लिया। धोखाधड़ी कर कूटरचित फर्जी प्रपत्र तैयार कर बार एसोसिएशन की गरिमा को धूमिल किया। सचिव लवानियां ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत उनकी कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष ब्रजेश गौतम समेत अन्य अधिवक्ताओं ने की थी। साथ ही बार एसोसिएशन से मामले की जांच की मांग की। इस पर बार एसोसिएशन ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जांच समिति ने एक माह में अपनी 126 पेज की जांच रिपोर्ट उन्हें दी। जांच रिपोर्ट में टीम ने साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।

इससे स्पष्ट हो गया कि पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने 1.87 करोड़ रुपये का गबन किया। इस गबन के लिए उन्होंने कूचरचित बिल वाउचर तैयार करके प्रयोग किए गए हैं। जांच रिपोर्ट की प्रति जांच समिति से अतिरिक्त 11 सदस्य समिति के अलावा 7 सदस्यों की अन्य समिति बनाकर उनसे भी आख्या मांगी गई। दोनों समिति के सदस्यों ने जांच को एकदम सही माना और अपनी रिपोर्ट बार को सौंपी। सदर थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की विवेचना सिविल लाइन चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें