फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े़ श्रद्धालु

Sat, 28 Jan 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेबिहारी
विज्ञापन
शुक्रवार को अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही भक्तों का रेला मंदिर के प्रवेश गेट पर एकत्रित होने लगा।
विज्ञापन


सुबह दर्शन खुलने के साथ ही मंदिर प्रागंण ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुजायमान हो उठा। भीड़ को नियंत्रण करने में मंदिर प्रबंधन के गार्ड और पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं प्रशासनिक व्यवस्थाएं धरी रह गईं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के साथ ही राधा वल्लभ मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, राधा रणम मंदिर, कात्यायनी मंदिर, इस्कान और प्रेम मंदिर के साथ साथ रंगजी मंदिर में भी भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


वहीं पुलिस की नो एंट्री व्यवस्था भी फेल हो गई। छटीकरा-वृंदावन प्रवेश मार्ग पर  एनएच 2 हाइवे, यमुना एक्सप्रेस वे और मथुरा से आने वाले वाहन नगर में प्रवेश कर गए। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें