फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शादी कराने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सुरीर पुलिस ने ठगी के आरोपी रविन्द्र भाटी को पकड़ा
विज्ञापन
सुरीर, मथुरा। पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी के मामले में वांछित आरोपी बुलंदशहर के थाना ककोड़ के गढ़ाना निवासी रविंद्र भाटी को सुरीर-भदनवारा मार्ग से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला जयसिंह निवासी चंद्रभान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसे शादी कराने के लिए 26 अगस्त को पनैठी, अलीगढ़ बुलाया। यहां उसे काजल नाम की महिला मिली। खुद को महिला का चाचा बता रहे सूरजपाल और भाई रविंद्र भाटी व दिनेश भाटी ने शादी की एवज में 1.15 लाख रुपये में सौदा तय किया और 99 हजार रुपये यूपीआई के जरिए तथा 16 हजार नकद ले लिए। देवी मंदिर पर माला डलवाई गई थी। चंद्रभान दुल्हन को लेकर घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद ही दुल्हन घर से गायब हो गई थी। पुलिस दुल्हन काजल उर्फ रुबीना, शेरगढ़ के गांव अगरयाला निवासी सुंदर व थाना गोविंद नगर निवासी इरफान व दिनेश भाटी को को जेल भेज चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें