फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में ऐलानः सीएम योगी करें परिक्रमा मार्ग की घोषणा, अन्यथा होगा आंदोलन, तीन प्रदेशों से लोग हुए शामिल

Fri, 03 Feb 2023 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/नौहझील

सार

मथुरा में महापंचायत आयोजित की गई। इसमें ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद आंदोलन तक की भूमिका बनाई गई। लोगों ने कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर परिक्रमा के वास्तविक स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
विज्ञापन
मथुरा में महापंचायत का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को मानागढ़ी गांव में महापंचायत की गई। महापंचायत ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग सेवा समिति के बैनर तले हुई। इसमें नौहझील क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान और अलीगढ़ के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि छह फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दौरे पर आ रहे हैं। वह यहीं से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की सार्वजनिक घोषणा करें, अन्यथा ब्रजवासी आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन


महापंचायत में हरियाणा की 52 पालों के मुखिया अरुण जेलदार ने कहा कि चार माह बाद ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा शुरू होने वाली है। सरकार सैटेलाइट से देख ले कि परिक्रमार्थी कहां होकर गुजरते हैं। सौंदर्यीकरण के नाम पर परिक्रमा के वास्तविक स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रालोद नेता योगेश नौहवार ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। धर्म की बात करने वाले धार्मिक स्वरूप को बदलने की साजिश कर रहे हैं। 

लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए

किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया ने कहा कि परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। वास्तविक परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण करना चाहिए। महापंचायत की अध्यक्षता कुंवरपाल सिंह ने व संचालन जयपाल प्रधान ने किया। 

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष सर्वेश चौधरी,  जिला पंचायत सदस्य चौ. देवराज सिंह, भाकियू नेता  बुद्धा सिंह प्रधान, राकेश चौधरी पारसौली, सोनू प्रधान, ओमवीर नौहवार, अजय सरपंच, जीतपाल प्रधान, सुभाष प्रधान आदि मौजूद रहे।

...7 को बनेगी समिति

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि अगर 6 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा दौरे पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को लेकर कोई घोषणा नहीं की तो सात फरवरी को विचार-विमर्श कर 15 सदस्यीय समिति बनाकर आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें