वृंदावन। आगरा से आकर वृंदावन वास कर रही एक महिला से अलीगढ़ के युवक ने शादी का झांसा देकर और अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर चार माह तक शारीरिक शोषण किया5 पीड़िता ने आरोपी होटल संचालक सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
आगरा निवासी महिला वृंदावन के केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में पिछले छह माह पहले आकर रहने लगीं। उनकी मुलाकात होटल संचालक चेतन ठाकुर, अमित बाबा से हुई। उन्होंने अपने रिश्तेदार होटल संचालक अलीगढ़ के गभाना निवासी ओमपाल ठाकुर के होटल में एक कमरा दिलाया। आरोपी होटल संचालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला को होश आया तो उसने आरोपी ओमपाल ठाकुर को फटकार लगाई।। इस पर आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। उसे वायरल की धमकी देते हुए चार माह तक शारीरिक शोषण करता रहा।
जब पीड़िता ने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो वह पीड़िता से मारपीट करने लगा। आरोपी के भाई ओमवीर एवं रिश्तेदार चेतन ने बताया कि वह शादीशुदा है। यदि ओमपाल से शादी करनी है तो बीस लाख रुपये और कार देने पर पूर्व पत्नी से तलाक कराकर शादी करा देंगे। आरोप है कि युवक शादीशुदा होते हुए अपने को कुंवारा बताते हुए महिला को शादी करने का झांसा देता रहा और पिछले दो माह से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। गत दिनों जब युवक की पत्नी ने बच्चे ने जन्म लिया तो पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई। महिला ने आरोपी ओमवीर युवक के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की। आरोपी उसे छोड़कर अपने भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ओमपाल ठाकुर, चेतन ठाकुर, अमित बाबा एवं ओमवीर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर होटल संचालक ओमपाल ठाकुर ने महिला का शारीरिक शोषण किया। ओमपाल सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।