फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधारानी की भक्ति में दीवानी हुई मध्य प्रदेश की युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। मध्य प्रदेश की एक युवती राधारानी की भक्ति में इतनी दीवानी हो गई की घर छोड़कर बरसाना आ गई। 17 जून से लापता युवती के बिल्डर पिता ने युवती के लापता होने का मुकदमा लिखवाया। बृहस्पतिवार को बरसाना पुलिस ने युवती को परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

17 जून को मध्य प्रदेश के थाना नर्मदा पुरम सिटी कोतवाली की एक कॉलोनी निवासी युवती राधारानी की भक्ति में डूबकर घर से भागकर बरसाना पहुंच गई, जहां लाडलीजी मंदिर व आसपास रहकर भक्ति करने लगी। मध्यप्रदेश के नामचीन बिल्डर की बेटी के घर से लापता होने पर पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। नर्मदा पुरम कोतवाली के एसआई मुकेश कुमार सोनी ने बताया कि युवती के पिता बड़े बिल्डर हैं।
बृहस्पतिवार को बरसाना पुलिस की मदद से राधारानी मंदिर में भक्ति करती युवती को बरामद कर लिया। युवती भक्ति में इस कदर लीन थी कि वह घर नहीं जाना चाहती। आखिरकार सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने युवती के परिजन को बुलाकर मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें