फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांके बिहारी के मंदिर में उमड़ रही भीड़, फिर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी

Wed, 18 Dec 2024 03:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। भीड़ के बीच फंसकर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन अपने साथ ले गए।
 
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के बीच महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ी और गश खाकर गिर पड़ी। मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम के प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर को परिवार के साथ मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी 70 वर्षीय महिला श्रद्धालु उर्मिला परिवार के साथ बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने आई। मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव में महिला को घबराहट होने लगी। चक्कर आने के कारण वह चलते-चलते गिर पड़ी। इससे अफरा-तफरी मच गई।

परिजन सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने महिला का ब्लड प्रेशन चेक करने के साथ ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ समय बाद महिला की हालत सामान्य हो जाने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए। यह जानकारी कोतवाली प्रभारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें