फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छुट्टी पर घर आए आरक्षी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
आरक्षी संदीप, फाइल फोटो
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर में बुधवार शाम छुट्टी पर घर आए एक पुलिस आरक्षी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जाफरपुर निवासी लेखराज सिंह के 30 वर्षीय पुत्र संदीप के रूप में हुई है। वह वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में फिरोजाबाद जिले में तैनात थे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संदीप तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने मकान के ऊपरी कमरे में चले गए और पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। घटना का पता उस समय चला जब घर के छोटे बच्चे खेलते हुए ऊपर पहुंचे। बच्चों ने जब संदीप को फंदे से लटकता देखा तो वे चीखते हुए नीचे भागे और स्वजनों को जानकारी दी। कमरे का दृश्य देखते ही परिजन घबरा गए और घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
संदीप अपने पीछे दो मासूम बच्चों, एक बेटा और एक बेटी, व पत्नी पूनम को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से पत्नी पूनम और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब संदीप का शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही नजर आ रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें