राधाकुंड। वृंदावन रोड स्थित गांव वंसौती की नहर पर रविवार की सुबह छटीकरा की तरफ से आ रही कार के चालक की झपकी लग गई। इसके कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दो कार सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना वंसौती नहर के नजदीक की है। प्रातः 6 बजे छटीकरा की ओर से आ रही कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक करनाल के कोहड़ा गांव निवासी कमल (25) की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गोवर्धन सीएससी पहुंचा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची घायलों का उपचार परिजनों को सूचना दे दी गई। संवाद