फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बस–कार की आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव खायरा के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बरसाना की ओर जा रही कार को सामने से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना का शिकार हुए युवकों के भाई सुनील ने पुलिस को बताया कि बरसाना के बाग मोहल्ला निवासी तईयब उर्फ टिंकू (32) पुत्र मंगतू अपने भाई मोनू के साथ कार से फिरोजाबाद से बरसाना लौट रहे थे। गांव खायरा के समीप पहुंचे, तभी किसी बस चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तईयब उर्फ टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने बताया कि टिंकू फोटोग्राफी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन छोटी बेटियां और एक पुत्र है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर बस चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें