फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंगन में लोहड़ी जलाई, गिद्दा संग किया भांगड़ा

विज्ञापन
लोहड़ी जलाकर डांस करते लोग। 
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर में लोहड़ी का त्योहार पंजाबी समाज ने धूमधाम से मनाया। शाम को घरों के आंगन में लोहड़ी जलाई गई। सपरिवार और आस-पड़ोसियों के साथ लोहड़ी की परिक्रमा कर मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न, तिल और चावल अर्पित किए। ढोल की थाप पर गिद्दा और भांगड़ा किया गया।
विज्ञापन

जिन घरों में बेटे का जन्म हुआ है या बेटे की शादी हुई वहां खासतौर पर जश्न मनाया गया। पड़ोसी भी खुशी में शामिल हुए। मंगलवार सुबह से ही शहर की पंजाबी बस्तियों में लोहड़ी की रौनक दिखाई दी। शहर की पंजाबी कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, लालाराम मार्ग आदि में पंजाबी समाज के लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शाम होते ही पंजाबी बस्तियों में जश्न का दौर शुरू हो गया। अग्नि प्रज्ज्वलित कर लोहड़ी जलाई गई और उसकी परिक्रमा करते हुए पारंपरिक नृत्य भांगड़ा किया गया। लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली, खजूर, गजक, मक्का और रेवड़ी डाली गई। सभी को यह खाद्य वस्तुएं वितरित की गईं। देर रात तक लोग भांगड़ा के अलावा फिल्मी गीतों पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें