मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने पॉश कॉलोनी हरे कृष्णा आर्किड में संचालित होटल के बैंक्वेट हॉल को सील लकर दिया। फ्लैट मालिकों द्वारा की गई लगातार शिकायतों के बाद ये कार्रवाई की गई।
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन की एक प्रमुख पॉश कॉलोनी हरे कृष्णा आर्किड में संचालित होटल के बैंक्वेट हॉल पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई कई फ्लैट मालिकों द्वारा की गई लगातार शिकायतों के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, फ्लैट स्वामियों ने हरे कृष्णा आर्किड प्रोजेक्ट में निर्माण अनियमितताओं, अवैध कमर्शियल गतिविधियों और सुविधाओं के अभाव जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर प्राधिकरण से शिकायत की थी। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एमवीडीए की टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और होटल संचालन वाले हिस्से को सील कर दिया।