फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान बना मजदू, मनरेगा जॉब कार्ड मिला

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
अकोस। बलदेव विकास खंड की ग्राम पंचायत कंजौली घाट के प्रधान श्रीनिवास ही मनरेगा के तहत मजदूर बनकर मजदूरी ले रहे थे। गांव पहुंची जांच टीम को प्रधान के नाम का मनरेगा का जॉब कार्ड मिला है। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से पुराने कार्य को नया दर्शाकर गांव के विकास को आए लाखों रुपये डकार गए। इसका खुलासा डीएम द्वारा कराई गयी जांच में हुआ है।
विज्ञापन

गांव के लाखन सिंह, ऊदल सिंह, निहाल सिंह, सुम्मेरा, फूल सिंह व पोहपा आदि आधा दर्जन ग्रामीणों ने कंजौली के ग्राम प्रधान श्रीनिवास की डीएम के समक्ष ग्राम विकास निधि के गबन की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर शनिवार को जिला पूर्ति निरीक्षक महावन प्रेमबिहारी शर्मा, खंड विकास अधिकारी बलदेव डा. अजीत कुमार, एडीओ पंचायत मुकेश कुमार यादव आदि अधिकारियों की टीम ने गांव के सरकारी स्कूल में सार्वजनिक रूप से ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम को ग्रामीणों ने बताया कि गांव अशोक नगर में प्रधान ने 10 शौचालय बनाए दर्शा रखे हैं, लेकिन मौके पर एक भी नहीं है। वहीं बनी सिंह के मकान से हाकिम के मकान तक 185 मीटर लंबाई में खड़ंजा दर्शा रखा है। मौके पर टीम को वह 135 मीटर ही मिला। पंचायत के गांव कमोरा में प्रधान द्वारा पक्की नाली निर्माण दिखा रखा है, मौके पर कुछ नहीं मिला। इसी तरह मनरेगा के पैसे से ग्राम प्रधान ने खेतों की मेंड़ बंदी करना दर्शा रखा है, लेकिन ग्रामीणों ने कोई कार्य न होने की बात कही।
------
कंजौली के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव के विकास को आए धन के गबन की शिकायतें की हैं। जांच में कुछ कार्यों में अनियमितता सामने आई है। पूरी तरह से खुलासा जांच पूर्ण होने पर ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन

- डा. अजीत कुमार, खंड विकास अधिकारी बलदेव
------
कंजौली के ग्राम प्रधान पर विकास को आए धन के गबन कर लिए जाने की शिकायत पर मौके पर जांच की गई। प्रथम दृष्टता कई अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने मांगने पर कोई अभिलेख पेश नहीं किए। जांच के बाद शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

- जांच अधिकारी प्रेमबिहारी शर्मा, जिला पूर्ति निरीक्षक महावन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें