फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीम गर्ल नाम तक ही नहीं, सपने साकार कर भी दिखाना है

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सब कुछ होगा पर थोड़ा इंतजार कीजिए। अभी दो माह का वक्त हुआ है थोड़ा वक्त तो दीजिए। मैं ड्रीम गर्ल नाम तक ही सीमित नहीं रहूंगी, सपने साकार भी करके दिखाऊंगी।
विज्ञापन

सांसद हेमा मालिनी ने इन शब्दों के साथ एक बार फिर ब्रज के विकास की अपनी योजना को सामने रखा। रविवार को मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा कि जनपद में सबसे अधिक बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं सामने आ रही हैं। आपराधिक घटनाओं को लेकर भी लोग उनसे मिले। जनपद की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जल्द ही वह डीएम और एसएसपी से मुलाकात करेंगी। यहां गंदगी बहुत है। इस पर काम करना है। कूडे़ से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है। उनकी योजना हर गांव में सोलर एनर्जी प्लांट भी लगाने की है।
खारे पानी की समस्या के समाधान के लिए पायलेट प्रोजेक्ट में प्रत्येक विधानसभा के एक-एक गांव में आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। प्रयोग सफल रहा तो सरकार से इन प्लांटों को अन्य गांवों में भी स्थापित कराया जाएगा। इसके लिए कैंट कंपनी के इंजीनियर अगले सप्ताह मथुरा आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर बांकेबिहारी माहेश्वरी, रामप्रसाद कमल, रविकांत गर्ग, प्रणत पाल सिंह, अजय कुमार पोइया, पदम सिंह शर्मा, मुरली मनोहर कूडा, रामकिशन पाठक आदि मौजूद रहे

हाईस्पीड ट्रेन का मथुरा में स्टॉपेज
सांसद की पहल पर रेल मंत्रालय ने दिल्ली-आगरा के बीच दौड़ने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन का स्टॉपेज मथुरा भी कर दिया है। यहां यह ट्रेन दो मिनट रुकेगी। सांसद ने कहा कि गरीब रथ, भोपाल-दिल्ली शताब्दी, गुजरात संपर्क क्रांति का भी फिर से मथुरा स्टॉपेज किया गया है।

एनआरआई लगाएंगे ब्रज में पैसा
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने यूएस में ब्रज धाम ट्रस्ट का गठन किया है। ट्रस्ट में अनिवासी भारतीय शामिल हैं। यह ट्रस्ट ब्रज के विकास पर काम करेगा। अनिवासी भारतीयों ने धन एकत्रित करना भी शुरू कर दिया है।

नवंबर में होगा कार्तिक महोत्सव
नवंबर माह में कार्तिक महोत्सव आयोजित करने की योजना है। यहां भगवान कृष्ण की थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें देश-विदेश के कलाकार शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष को नहीं मिला स्थान
सांसद हेमामालिनी की प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल को स्थान नहीं मिल सका। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले से ही सीटों पर बैठ गए थे। जिलाध्यक्ष पहुंचे तो वहां कोई सीट खाली नहीं थी। ऐसे में जिलाध्यक्ष लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें