फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी अफसर के बचाव में आए साथी

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी से दुराचार के प्रयास में जेल गए वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर धुर्वेंद्र चतुर्वेदी के बचाव में प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के लोग आ गए हैं। बैठक कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। उन्होंने चतुर्वेदी को षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खंडेलवाल सेवा सदन में अध्यक्ष हरनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नोएडा, एटा, मथुरा, मुजफ्फरनगर से आए पदाधिकारी आलोक कुमार, राकेश बरनवाल, आरपी सिंह, अनिमेश कुमार सिंह, अरुण शंकर रॉय, शुभ्रा श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार दुबे, वंदना सिंह और शिखा गुप्ता आदि ने धुर्वेंद्र चतुर्वेदी को षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया। सभी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही चतुर्वेदी को पीटने और घसीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन को इस मामले में एक सप्ताह का समय दिया है। जांच न होने के पर सात जुलाई को बैठक कर रणनीति बनाने का निर्णय हुआ। इस दौरान चंद्रपाल पोनियां सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें