फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। किशोरपुरा स्थित धर्मशाला मेें तीन दिन से रह रहे हरियाणा के युवक का शव धर्मशाला के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यहां अन्य कमरों में रह रहे विद्यार्थियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने धर्मशाला के रजिस्टर में दर्ज नाम पते के आधार पर मृतक के परिवार को सूचित किया।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला कैथल के गांव कलाक थाना कमालपुर निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार 23 जून को किशोरपुरा स्थित सोनाम धर्मशाला में आकर ठहरे थे। धर्मशाला में काफी समय से ठहरे पवन के अनुसार अनिल पूर्व में भी वृंदावन आकर धर्मशाला में ठहर चुके थे, इसलिए सभी उनसे परिचित थे।
शुक्रवार सुबह पवन धर्मशाला की टंकी का पानी देखने सीढ़ियों से ऊपर जा रहे थे। तभी उन्होंने अनिल को बाथरूम के बाहर नल के पाइप से बंधे फंदे पर लटका देखा। यह देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के शव के पास उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा मिला। उससे सिम निकाली गई थी। वहीं जिस लोहे के पाइप से अनिल का शव लटका मिला, उसकी ऊंचाई अनिल की लंबाई से कम थी।
विज्ञापन

एसओ वृंदावन के अनुसार मृतक अनिल कुमार गोवर्धन के किसी गेस्टहाउस में प्रबंधक थे। मृतक की शिनाख्त गांव कसाक थाना कमालपुर जनपद कैथल निवासी अनिल कुमार पुत्र कालूराम के रूप में की गई है।
----------------------------
एंट्री में करते हैं लापरवाही
वृंदावन (ब्यूरो)। बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं से धर्मशाला, गेस्ट हाउस संचालक उनकी शिनाख्त संबंधी कार्रवाई भी पूरी नहीं करते। दर्जनों गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में एंट्री रजिस्टर तक नहीं है। उनमें सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। ऐसे में तमाम अपराधी किस्म के लोग यहां ठहरकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें