फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 पेट्रोलपंप पर संकट

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बहादुरगढ़ टर्मिनल से तेल शोधन उत्पादन कम होने से हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के सामने तेल की कमी का संकट पैदा हो गया है। मथुरा यूनिट से जुड़े 300 पेट्रोल पंपों की तेल आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। कई पंपों के ड्राई होने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

मथुरा रिफाइनरी के निकट बीपीसीएल यूनिट हैं। इसमें पेट्रोल और डीजल के भंडारण के लिए आधा दर्जन डिपो हैं। इसमें भारत स्टेज-3, भारत स्टेज-4 डीजल और स्पीड पेट्रोल आदि का भंडारण कर मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, बदायूं, भरतपुर, अलीगढ़ आदि जनपद में बने 300 पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति दी जाती है। एचपीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित टर्मिनल में तकनीकी खराबी के चलते उत्पादन पर असर पड़ा है और तेल आपूर्ति नहीं मिल रही है।
एक सप्ताह से आई दिक्कत को लेकर पंप संचालक और डिपो के वितरण अधिकारी किल्लत झेल रहे हैं। बताया गया कि इससे बरेली के भी दर्जनों पंप संचालकों को मथुरा से आपूर्ति भेजी जाती है। वह भी कम पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें