फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना तट की सफाई को आगे आई बेटियां

Wed, 11 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम में चल रहे बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर के अंतर्गत मंगलवार की शाम यमुना स्वच्छता दिवस मनाया गया। बालिकाओं ने केशीघाट पर यमुना के तट की सफाई की। इसके बाद यमुना जल में बह रहे कचरे को साफ किया।
विज्ञापन

साध्वी स्वरूप गिरि ने यमुना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यमुना की सफाई के प्रति जनता को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान में स्वामी सत्यशील, रंगनाथ सोनी, दीप्ति शर्मा, सोनिया नेगी, अनीता पांचाल, ज्योत्सना, गरिमा, सोनी, उमाशंकर राही आदि उपस्थित थे। वहीं प्रात:काल के बौद्धिक सत्र में शिविरार्थियों को सच्चा सुखद निरोगी काया का सूत्र देते हुए डा.कैलाश द्विवेदी ने बताया कि शरीर की तीन स्थिति आहार, बिहार और विचार होती है। हमारा स्वास्थ्य इन्हीं तीनों पर आधारित रहता है। व्यक्ति अपना आचार, विचार, शुद्ध और सात्विक रखे तो उसका स्वास्थ्य ठीक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें