फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के भाई को उठाने का प्रयास

Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (ब्यूरो)। नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्कार्पियो सवार चार लोगों पर अपने भाई को उठाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चेयरमैन अब मामले को लेकर एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन मुरारीलाल शर्मा ने दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका भाई श्रीकृष्ण शर्मा बाजार से लौट रहा था। तभी इंटर कॉलेज के पास स्कॉर्पियो से उतरे चार लोग हथियारों के बल पर उसे जबरन गाड़ी में खींचने लगे। इसी दौरान उनके भाई की जेब से दस हजार रुपये भी निकाल लिए। गांव सलेमपुर के विजय ने श्रीकृष्ण की कनपटी पर तमंचा रख दिया। शोर होने पर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी फायर करते हुए भाग गए। चेयरमैन की तहरीर पर फरह पुलिस ने एसओ के तबादला की बात कही। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें