फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलगांव के टैक्सी चालक से हाथिया में 10 लाख ठगे

Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना बरसाना के गांव हाथिया में महाराष्ट्र के टैक्सी चालक का बदमाशों ने 10 लाख का टटलू काट दिया। टैक्सी चालक सोने की तीन ईंट खरीदने हाथिया पहुंचा था।
विज्ञापन

जलगांव महाराष्ट्र निवासी अब्बू बसर खां जलगांव में टैक्सी चलाते हैं। एक माह पूर्व उनके पास हाथिया के टटलूओं ने मोबाइल पर फोन किया। उन्होंने बताया कि गुजरात में जेसीबी चलाने के दौरान खोदाई में उनको सोने की ईंट मिली थी। वह इन ईंटों को सस्ती दरों पर बेचना चाहते हैं।
एक सप्ताह पूर्व अब्बू बसर हाथिया आया। अरशद और जाकिर नामक युवकों से तीन ईंटों का सौदा 10 लाख रुपये में कर लिया। इसके लिए वह सैंपल ले गया। सैंपल को चेक करने पर जब असली सोना पाया तो वह बुधवार को फिर आया और अरशद के घर रुका।
विज्ञापन

गुरुवार को उसने अरसद और जाकिर, कासिम व कासियान से तीन ईंट ले ली और 10 लाख रुपये दे दिए। गोवर्धन में तीनों ईंटों को उसने स्वर्णकारों के यहां चेक कराया तो पता चला कि तीनों पीतल की हैं। वह वापस हाथिया गया तो अरशद और उसके साथियों ने पिटाई कर भगा दिया। अब्बू बसर ने इसकी शिकायत बरसाना पुलिस से की। बरसाना पुलिस ने चारोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें