फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Sun, 15 Dec 2013 05:40 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। वृंदावन की बांके बिहारी चौकी में सभासद महेंद्र को पुलिस चौकी में अपने सिर में जूते मारने को विवश करने के मामले में आरोपी सपा कार्यकर्ताओं की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं। नामजद पांच सपाइयों की तलाश में पुलिस ने शनिवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी। सात दिसंबर को सपा के नामित सभासद को अपमानित करने के मामले में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। आरोपियों की तलाश में एसएसपी दो टीम गठित की हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मामले में कुछ आरोपियों के परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम लखनऊ भी भेजी गई है।

पीड़ित सभासद से मिले सपा नेता
वृंदावन। सपा नेता मुकेश सिंह सिकरवार शनिवार की दोपहर सभासद महेंद्र सिंह चौहान के प्रेमगली स्थित निवास पर पहुंचे। उनके साथ जहीर आलम, योगेश उपाध्याय व अन्य कार्यकर्ता भी साथ थे। मुकेश सिंह सिकरवार के अनुसार महेंद्र सिंह उनको देखकर फफक-फफक कर रो पड़े और अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने सभासद को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि वह घटना के बारे में हाईकमान को लिखेंगे और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें