फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्रदास को सौंपी खाक चौक की महंताई

Mon, 18 Nov 2013 05:39 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वंशीवट स्थित पहाड़ी बाबा आश्रम के खाक चौक पर रविवार को महंताई समारोह मनाया गया। समारोह में ब्रज मंडल के महंतों और संतों ने प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्रदास महाराज को महंताई की चादर ओढ़ाई।
विज्ञापन

महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि महंताई की परंपरा देवकाल से चली आ रही है। पहाड़ी बाबा आश्रम के महंत रामअवतार दास महाराज ने कहा कि जब जब समाज पर कोई विपत्ति आई तब तब संतों ने आगे आकर उस विपत्ति का सामना किया। नव नियुक्त महंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से मिली इस जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए वह पूर्ण निष्ठा और लगन से जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले महंत रामअवतार दास ने अपने गुरु भाई महंत राजेंद्रदास महाराज को चार संप्रदाय एवं अखाड़ों के सानिध्य में महंताई की चादर ओढ़ाकर महंताई सौंपी। महंत सुतीक्ष्णदास महाराज, रामप्रवेशदास, किशोरीदास, माधवदास, मदन मोहनदास, सुंदरदास महाराज, सच्चिदानंद महाराज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें