फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी: शहर में मांगलिक कार्यों की रही धूम

Thu, 14 Nov 2013 05:39 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चार माह पूर्व सोए देवताओं के जागने के साथ ही देवोत्थान एकादशी पर मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर शहर की सड़कों पर बैंड बाजा और बारात के चलते लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा। मंदिरों में ठाकुर सालिग्राम और तुलसी महारानी के विवाह उत्सवों का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होकर लोगों ने पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में पूरी रात रौनक रही। रात 11 बजकर 45 मिनट पर तुलसी सालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया। विवाह संस्कार पंडित अजय भट्ट ने संपन्न कराया। सुबह साढ़े चार से पांच बजे तक राजभोग के दर्शन के बाद शयन आरती हुई। इस अवसर पर मुखिया ब्रजेश कुमार, सुधीर, शरद आदि उपस्थित थे।

माधवपुरी स्थित गिर्राज मंदिर में कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने मंगलाचार गायन कर तुलसी-सालिग्राम विवाह का आयोजन किया। महिलाओं ने उपहार, कन्यादान देकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस अवसर पर राजेश्वरी देवी, बीना सिंह, रानी मित्तल, शांति देवी, राधारानी, शीला मित्तल आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन

-----
द्वारिकाधीश मंदिर समय में परिवर्तन
मथुरा । द्वारिकाधीश मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार से मंदिर के दर्शनों में परिवर्तन किया गया है। इसमें शाम 3.30 से 3.50 बजे तक उत्थापन के दर्शन, 4.20 से 4.40 बजे तक भोग दर्शन, 4.55 से 5.10 बजे तक आरती दर्शन और शाम छह से सात बजे तक शयन आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें