फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महत्वाकांक्षा कर रही पार्टी को कमजोर ’

Thu, 17 Oct 2013 05:37 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वृंदावन। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक अठखंभा स्थित जुगल विहार धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें नगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी की निंदा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में उमाचरण तिवारी, गोविंद शरण अग्रवाल और अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की अति महत्वाकांक्षा पार्टी को कमजोर बना रही है। उन्हें संरक्षक की भूमिका निभाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। पं. श्रीकृष्ण सरस, छैलबिहारी शर्मा और डॉ. रूपकिशोर वर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन निष्ठा और लगन के साथ कार्य कर रहा है। अध्यक्ष के अनुभव की वजह से नगर में पार्टी के अनुशांगिक संगठनों में क्रियाशील पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। अध्यक्षता करते हुए कृष्ण मुरारी मोतीवाला ने कहा कि उनके लिए संगठन ही सर्वोपरि है। युवा नेता सुनील चतुर्वेदी और राजेश पंडित ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए नगर के युवा दृढ़ संकल्पित हैं। इस दौरान मोहनलाल मोही, अनूप अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, उपेंद्र गोस्वामी, अजय अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, राजू गोस्वामी, लवकुमार शर्मा, ब्रजमोहन हरियाणा, आशीष गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें