फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में फांसी पर लटका कंपाउंडर

Tue, 15 Oct 2013 05:37 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गौरव गेस्ट हाउस में मेरठ के एक कंपाउंडर ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली। कंपाउंडर एक सप्ताह पूर्व घर में क्लेश से परेशान होने के बाद से लापता था। मथुरा के गौरव गेस्ट हाउस में वह तीन दिन पूर्व से रह रहा था।
विज्ञापन

मेरठ की साकेतपुरी कॉलोनी निकट बेगम पुल निवासी नवीन पॉल (48) चिकित्सक एसके त्यागी के क्लीनिक पर कंपाउंडर था। पुलिस के अनुसार गृह क्लेश के चलते आठ अक्तूबर से वह घर से लापता था। नवीन पॉल मथुरा में 12 अक्तूबर से कोतवाली क्षेत्र स्थित गौरव गेस्ट हाउस में 208 नंबर के कमरे में रुका था। सोमवार को जब वह सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला तो 11 बजे गेस्ट हाउस कर्मियों ने कमरा खुलवाना चाहा। कोई हरकत न होने पर खिड़की से देखा तो नवीन पॉल का शव पंखे के सहारे फांसी पर लटका था। सूचना पर कोतवाली व बाग बहादुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। नवीन के शव के पास से मिले मोबाइल में नंबरों के आधार पर उसकी पत्नी उर्मिला पॉल व बेटे अनी पॉल, मथुरा को रवाना हो गए।

बिना आईडी के रुका था नवीन
शहर के पॉश इलाके के गौरव गेस्ट हाउस में ठहरे नवीन पॉल के ने गेस्ट हाउस में पहचान पत्र का कोई कागज नहीं दिखाया। इसके बावजूद उसे कमरा दे दिया गया। पूछे जाने पर गेस्ट हाउस स्वामी राजीव शर्मा ने इसे स्टाफ की खामी बताया।
विज्ञापन


एसएसपी ने मांगी रिपोर्ट
बिना पहचान पत्र के लोगों को गेस्ट हाउसों में ठहरा रहे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी गुलाब सिंह ने इस मामले में गौरव गेस्ट हाउस के बारे में कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें