फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुम सरोवर में डूबकर दो युवकों की मौत

Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराज जी की तलहटी स्थित कुसुम सरोवर में परिक्रमा करने आए दो युवकों की स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से एक शव को निकाल लिया। दूसरे शव को निकलने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली के राम जानकी मंदिर सैनिक विहार निवासी जितेंद्र (20) पुत्र मुन्नालाल निवासी अपने चार साथियों के साथ गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा करने आया था। परिक्रमा के दौरान जितेंद्र राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित कुसुम सरोवर में स्नान करने उतर गया। पानी गहरा होने के कारण ही कुछ ही देर बाद वह डूबने लगा। जितेंद्र को डूबता देख उसका दूसरा साथी अजय (23) उसे बचाने पानी में उतर गया। लेकिन वह भी कुसुम सरोवर की गहराई को नहीं समझ सका। कुछ देर बाद दोनों साथी गहरे पानी में डूब गए। बाहर घाट पर खड़े तीन साथी किशन, नितेश, राहुल ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिक्रमार्थी घटनास्थल के समीप पहुंच गए। लेकिन सरोवर की गहराई अधिक होने के कारण किसी की भी पानी में उतरने की हिम्मत नहीं हुई।
इसके बाद स्थानीय पुलिस पहुंच गई। राधाकुंड के गोताखोर भोलानाथ दुबे ने डूबे युवक जितेंद्र का शव काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर दूसरे युवक का शव निकालने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मृतक युवकों के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें