फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम पूछा और दम साधकर रह गए

Wed, 14 Aug 2013 05:34 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मांग-आपूर्ति का अंतर बढ़ने से बाजार में प्याज की उपलब्धता पर बुरा असर पड़ा है। इसी के चलते एक ही दिन में प्याज की कीमतों में तीस फीसदी तक का उछाल आया है। खुले बाजार में 50 रुपए किलो बिकने वाला प्याज 24 घंटे में ही 80 रुपए के भाव पहुंच गया। इस तेजी ने व्यापारियों को भी चौंका दिया है।
विज्ञापन

25 लाख की आबादी वाले जनपद मथुरा में प्रतिदिन दो से ढाई हजार कट्टे (एक कट्टे में 50 किग्रा) की खपत है। लेकिन इसके सापेक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में मात्र पांच सौ कट्टे की ही आवक रही। बताया गया कि मथुरा मंडी में राजस्थान के कुटामनिया, महाराष्ट्र के नासिक, एमपी के इंदौर सहित कई प्रदेशों से प्याज की आवक आती है। वर्तमान में मांग के सापेक्ष चौथाई भी आवक नहीं है।
मांग और आपूर्ति के बड़े अंतर का मंगलवार को बाजार पर असर दिखाई दिया। यहां 40 से 45 रुपये प्रति किलो बिकने वाली प्याज मंगलवार को 55 रूपये प्रति किलो हो गई। इधर मंडी में बढ़ी कीमतों की सूचना ने खुदरा बाजार में इसकी कीमतें 50 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा दी है। मंगलवार को कई लोग सब्जी की दुकान पर प्याज का सिर्फ भाव पूछकर ही चलते बने।
विज्ञापन

----------
थोक से खुदरा तक बढ़ जाती है 40 फीसदी कीमत
मथुरा। मंगलवार को सब्जी मंडी में प्याज की थोक कीमतें 50 से 55 रुपये किलो रही। वहीं खुदरा बाजार में ये 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। थोक बाजार से आम उपभोक्ता तक पहुंचते-पहुंचते कीमतों में 40 से 45 फीसदी तक का इजाफा हो जाता है।
----------
मथुरा मंडी से ही जनपद के कस्बों सौंख, छाता, वृंदावन, गोवर्धन के लिए प्याज जाती है। लेकिन इस समय मांग के सापेक्ष बहुत ही कम आवक है। इसी के चलते मंगलवार को कीमतों में और उछाल आया है।
-प्रेम सिंह यादव, आढ़तिया, सब्जी मंडी, मथुरा।
.......................................................
वर्तमान में प्याज मांग के मुकाबले काफी कम मात्रा में आ रही है। ऐसे में व्यापारी स्टॉक नहीं कर रहे हैं। अगर ऐसी कोई सूचना आती है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रवीन यादव, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति, मथुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें