फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर घर में घुसकर लाखों लूटे

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर बैंक कॉलोनी में दो बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर एक घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर दो लाख की नगदी और आभूषण लूट लिए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैक कॉलोनी में सतीश पांचाल पुत्र बीधाराम पांचाल अपनी पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्री सहित रहता है। सतीश दिल्ली में नौकरी करता है। मकान मे एक किराएदार जीतेंद्र पुत्र रामचंद्र भी रहता है, जो कि फैक्ट्री में कैंटीन चलाता है।
मकान स्वामी सतीश अपने कार्य से बाहर गया हुआ था। किरायेदार जीतेंद्र भी अपनी कैंटीन पर था। सतीश की पत्नी अपने बेटे हितेश के स्कूल गई थी। घर में मकान मालिक की एक नाबालिग पुत्री रक्षा और पांच साल की मासूम मीनाक्षी व किराएदार की पत्नी शांती अकेली थी। इसी दौरान दोपहर को दो बाइक सवार आए और घर पर मौजूद रक्षा से उसके पापा के घर पर होने की पूछने लगे। रक्षा ने पापा के न होने की बात कही। युवकों ने रक्षा से सतीश का मोबाइल नंबर पूछा। इस पर रक्षा नंबर बताने के लिए मोबाइल लेने घर के अंदर गई। इस दौरान दोनों युवक घर के अंदर घुस आए और तमंचे के बल पर रक्षा और किराएदार शांती से मारपीट की। युवकों ने घर की अलमारी में रखी दो लाख की नगदी, सोने की चेन, झुमकी, चार जोड़ी पायजेब एवं किरायेदार की पत्नी से पांच सौ रुपये की नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। घटना की रिपोर्ट सतीश ने कोसी थाने में दर्ज कराई है। लूटे गए माल की कीमत तकरीबन पांच लाख बताई गई है। सीओ अतुल कुमार यादव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेनदेन के कारण विवाद की भी आशंका है।
विज्ञापन

----------
बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ
नगर में चोरी और लूट की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पांच जुलाई को चोरों ने दो पान की दुकानों के ताले चटका दिए। छह जुलाई को बठैन गेट पर एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नगदी सहित 80 हजार की चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें