फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर यमुना में होगा खूब पानी

Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में प्रचुर मात्रा में पानी होगा। प्रदूषण भी काफी हद तक कम नजर आएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग मांट ब्रांच गंग नहर के एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं कि वे हरनौल एस्केप से यमुना प्रदूषण कम करने को चल रहे 150 क्यूसेक गंगा जल की मात्रा बढ़ाकर ढाई सौ क्यूसेक करवा दें। वही हिंडन एवं ओखला डैम से शनिवार से तीन हजार क्यूसेक पानी छुड़वाने की व्यवस्था करें। ताकि गंगा दशहरा तक यमुना में पर्याप्त मात्रा में पानी आ जाए। नगर पालिका प्रशासन को घाटों की सफाई, स्नान के इंतजाम, बेरीकेड़िग, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य इंतजाम चुस्त दुरुस्त किए जाने को कहा गया है। यह सभी कार्य एक दो दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। यमुना एक्शन प्लान के नोडल अफसर एवं एडीएम प्रशासन अवधेश तिवारी ने स्वीकार किया कि यमुना में गंगा दशहरा से पूर्व तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी चलवाने के निर्देश दिए गए हैं। साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें