फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाजवादी पार्टी ने किए ऐतिहासिक कार्य’

Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। समाजवादी पार्टी के मिशन 2014 के मद्देनजर जनपद में तीन दिवसीय साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत नगर पालिका चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन कर पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया गया।
विज्ञापन

सभा में साइकिल यात्रा दल के नायक रणजीत बच्चन और कालिंदी निर्मल शर्मा ने कहा कि सपा ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सपा की प्रदेश सरकार की एंबुलेंस सेवा, निशुल्क चिकित्सा, बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप वितरण आदि जनहित की योजनाओं ने जनता के दिलों में अलग जगह बनाई है।
सपा जिलाध्यक्ष पंडित गुरुदेव शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य मिशन 2014 को सफल बनाना है। जिसके तहत प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। लोकसभा प्रत्याशी ठा. चंदन सिंह ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन पर भरोसा जताया है। वह जनता की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नारायण यादव, वल्लभभाई कुशवाह, डा. मदन पांडेय, यदुराज यादव, संजय शर्मा, राजकिशोर भारती, सुजीत वार्ष्णेंय, अखिलेश गौतम, योगेश उपाध्याय, नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें