मथुरा। बीएसए कालेज रोड के एक मिष्ठान विक्रेता के यहां वाणिज्य कर की विशेष अनुसंधान शाखा को जांच के दौरान एक लाख रुपये से अधिक का खोआ, बर्फी आदि मिली। मिष्ठान विक्रेता की फर्म का कहीं और रजिस्ट्रेशन था और कारोबार यहां किया जा रहा था।
डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक मिष्ठान विक्रेता द्वारा कर टैक्स की चोरी कर लाखों की मिठाई का व्यापार किया जा रहा है। इस जानकारी पर बीएसए कालेज रोड स्थित मिष्ठान विक्रेता के यहां जांच की गई। जांच के दौरान वहां एक लाख रुपये से अधिक का खोआ, बर्फी और अन्य खाद्य सामग्री मिली। मिष्ठान विक्रेता से जब व्यापार संबंधी कागजात मांगे गए तो वह समुचित कागजात नहीं दिखा पाया।
डिप्टी कमिश्नर के अनुसार मिष्ठान विक्रेता जिस स्थान से व्यापार कर रहा था। वहां के लिए उसका व्यापार रजिस्टर्ड नहीं था। वणिज्य कर की एसआईबी टीम द्वारा मिष्ठान विक्रेता की जांच की जा रही है। अभी तक यह सामने आ चुका है कि मिष्ठान विक्रेता के यहां व्यापार कर चोरी हो रही थी। अभी पूरी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है, मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।