फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसरालीजनों ने किया दूधिया का अपहरण

Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। मड़ौरा के एक दूधिया को कुछ लोग बोलेरो में डालकर अपहरण कर ले गए। थाना पुलिस दूधिया की बरामदगी के लिए राजस्थान में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगला सीताराम मड़ौरा निवासी असलम पुत्र मोहर खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके छोटे भाई रुस्तम की शादी चार वर्ष पूर्व ननेरा कामा राजस्थान निवासी शेरू की पुत्री आयशा से हुई थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आयशा मायके गई और लौटकर नहीं आई। पंचायत के बाद तलाक हो गया। रुस्तम ने दूसरी शादी कर ली। शुक्रवार सुबह रुस्तम दूध लेकर बरसाना जा रहा था, तभी महरौली और पलसों के बीच बोलेरो गाड़ी लेकर खडे़ ननेरा कामा भरतपुर निवासी दीनू, अख्तर, सरूपा, समसू, रसीद, रोशन, शेरू, दुल्ला, पप्पू और भीलमका डीग निवासी इद्दी उसके भाई रुस्तम को जबरन गाड़ी में डालकर ले गये। एसएसआई के अनुसार रुस्तम की बरामदगी के लिए आरोपियों के घर पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें