फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा सूटकेस लेकर विवि पहुंचा बीडीओ

Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक बीडीओ की करतूत से जिला प्रशासन शर्मसार हो गया। वह नोटों भरा सूटकेस लेकर वेटरिनरी विश्वविद्यालय पहुंच गया। जिले के दफ्तरों से अनजान यह नवागत बीडीओ यहीं पर सीडीओ को ढूंढ़ने लगा और इसके बाद सूटकेस विवि के एक शीर्ष स्तर के अधिकारी के चपरासी को थमा दिया। मामले की जानकारी लगते ही विवि से डीएम को सूचित किया गया। इसके बाद नोटों भरे सूटकेस के साथ आरोपी बीडीओ की वीडियोग्राफी कराई गई। डीएम ने आरोपी के निलंबन की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

जिले में चंद दिनों पहले आए संयुक्त बीडीओ ओमप्रकाश मिश्रा जिले की भौगोलिक स्थिति से बेखबर हैं। वह अपनी बेहतर तैनाती की ख्वाहिश लेकर नोटों भरी अटैची और एक डिब्बा मिठाई लेकर घर से सीडीओ से मिलने के लिए घर से निकले। रविवार के घटनाक्रम में उनके सिर पर घूस देने का भूत इस कदर सवार था कि वह भ्रमित होकर वेटरिनरी विश्वविद्यालय क्षेत्र में पहुंच गए। यहां एक शीर्ष अधिकारी के घर पर उन्होंने चपरासी को नोटों भरा सूटकेस और मिठाई थमा दी। सूटकेस में नोट देख सब हतप्रभ रह गए। शीर्ष अधिकारी की तरफ से तत्काल घटना की सूचना जिलाधिकारी को दी गई। इसके बाद आरोपी बीडीओ की वीडियोग्राफी कराई गई। मौका लगते ही आरोपी भाग निकला। इसके बाद से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की अब तक कोई एफआईआर नहीं कराई गई है लेकिन विभागीय कार्रवाई जारी है। उधर सीडीओ एनके पालीवाल इस अप्रत्याशित घटना से हतप्रभ हैं। उन्होंने कहा ऐसी विकृत मानसिकता वाले संयुक्त बीडीओ को बख्शा नहीं ंजाएगा।
..........................
‘‘आरोपी संयुक्त बीडीओ ओमप्रकाश मिश्रा के निलंबन की संस्तुति की गई है। उसने विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की। उसका मोबाइल भी अब स्विच आफ जा रहा है। इसम मामले में सख्त कार्रवाई होगी’’
विज्ञापन
विज्ञापन

--- आलोक तिवारी, डीएम, मथुरा
........................................
--- हिमांशु त्रिपाठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें