फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-कार भिड़ंत में सीए की मौत

Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां/मथुरा (ब्यूरो)। मथुरा भरतपुर मार्ग पर गांव जाजनपट्टी के निकट कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में सीए की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोसीकलां के जांटी वाली गली पुराना जीटी रोड निवासी दानवीर अग्रवाल के पुत्र अनिल कुमार अग्रवाल ने दो सप्ताह पूर्व सीए की परीक्षा पास की थी। इसी खुशी में अनिल चार साथियों के साथ कार से महुआ बालाजी दर्शन करने कार से गया था। रविवार रात्रि आठ बजे वे दर्शन कर लौट रहे थे। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव जाजनपट्टी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे अनिल अग्रवाल गंभीर घायल हो गए। साथी अनिल को लेकर हास्पीटल गए वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोसीकलां संवाददाता के अनुसार अनिल की मौत की सूचना पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें