फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हेलीकॉप्टर सेवा संचालन में 9 दिन बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-मथुरा के बीच हेलिकॉप्टर सेवा व गोवर्धन महाराज की हेलिकॉप्टर से परिक्रमा सेवा का एक जुलाई से शुभारंभ होना है। मगर, यह दावा भी पहले के दावों की तरह फेल साबित होता दिख रहा है। नौ दिन बाकी हैं। मगर, अभी तक ट्रायल उड़ान भी नहीं हो सकी है। किराया भी तय नहीं हुआ है। जबकि मानसून सिर पर है। अगर, मानसून आ गया तो मौसम खराब होने के चलते ट्रायल उड़ान भी नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन


गोवर्धन के पैंठा में हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए हेलिपोर्ट बनाया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यहां आकर 25 दिसंबर 2023 को उद्घाटन किया था। फीता कटने के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर की ट्रायल उड़ान तक नहीं हो सकी है। इसके चलते न तो किराया तय हुआ है और न ही समय। हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी के अक्षय शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा 12 माह सूरज उगने के बाद से लेकर डूबने तक हेलिकॉप्टर से उड़ान सेवा श्रद्धालुओं को दी जाएगी। अंधेरा छाने पर सेवा बंद कर दी जाएगी।

पहले चरण में आगरा से मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, नोएडा तक की उड़ान सेवा दी जाएगी। एटीसी दिल्ली, ग्वालियर, आगरा से पैंठा का हेलिपैड संपर्क में रहेगा। अभी किराया दर तय नहीं हुई है। कंपनी ट्रायल उड़ान के बाद किराया तय करेगी। यह भी बताया कि छह सीटर हेलिकॉप्टर तभी उड़ान भरेगा, जब सीटों के सापेक्ष सवारी पूरी होंगी। अगर, सवारी कम होंगी तो बाकी की सीटों का किराया अन्य सवारियों में बराबर बांटने के बाद उड़ान सेवा दी जाएगी। एक जुलाई से सेवा संचालन की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें