फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे: 10 दिन में 14 हादसे, सात की मौत

Sun, 10 Jan 2016 10:52 PM IST
कुशल प्रताप, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का रोमांच लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। बेलगाम स्पीड से दौड़ते वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सर्दी के मौसम में भी एक्सप्रेसवे पर वाहनों के टायर फटने का सिलसिला जारी है। कोहरा भी अपना कहर बरपा रहा है। पिछले 10 दिन में एक्सप्रेसवे पर 14 हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। 49 लोग घायल हुए हैं।

मथुरा जिले में 42 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर जनवरी में हादसों का ग्राफ  बढ़ा है। एक दिन भी बिना हादसे के नहीं गुजर रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो हर 48वें घंटे में एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक मौत हो रही है।
विज्ञापन


एक जनवरी से 10 जनवरी तक 14 हादसे हुए हैं। सबसे अधिक हादसे टायर फटने से हुए। रफ्तार की इस सड़क पर अक्सर लोग स्पीड का ध्यान नहीं रखते हैं और ऐसे में गाड़ियों के टायर गर्म होकर फट जाते हैं। कई बार आवारा जानवर, कोहरा और चालक को नींद आने के कारण भी हादसे हुए हैं।


बीते 10 दिन में हुए हादसे
1 जनवरी- माइल स्टोन 97 पर बाइक रिक्शा से टकराई, चार घायल।
2 जनवरी- माइल स्टोन 132 पर बाइक कोहरे में डिवाडर से टकाराई, दो घायल।

3 जनवरी- माइल स्टोन 70 पर टायर फटने से सेंट्रो कार सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल।
5 जनवरी- किलोमीटर 69 पर नोएडा से आ रही कार नीलगाय से टकराई, चार घायल, एक की मौत।

7 जनवरी- किलोमीटर 73 पर थाना नौहझील क्षेत्र में पुलिस की बोलेरो टायर फटने से पलटी, दरोगा सहित छह लोग घायल।
8 जनवरी- माइल स्टोन 63 पर थाना नौहझील क्षेत्र में घने कोहरे में 14 वाहन भिड़े। एक की मौत, 26 लोग घायल।
10 जनवरी- माइल स्टोन 79 पर कोतवाली सुरीर क्षेत्र में क्वालिस कार का टायर फटने से पलटी, चार महिलाओं की मौके पर मौत, चार घायल उनमें से एक और ने दम तोड़ा।

पिछले वर्ष हुई 57 की मौत, 590 घायल
मांट। रफ्तार की सड़क पर इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा हादसों का ग्राफ  और बढ़ गया। रफ्तार की रोमांच में बड़ी संख्या में लोगों की मौत। सबसे अधिक हादसे ओवर स्पीड की वजह से हुए हैं।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर वर्ष 2015 में एक जनवरी से 26 दिसंबर तक 400 से अधिक हादसों में 57 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 210 गंभीर रूप से घायल हो गए। 380 को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें