फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 17 मतदान केंद्रों में 66 बीएलओ ने एसआईआर को दी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। डीएम के निर्देश पर नगर क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ और मतदाताओं को फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए मेगा शिविर लगाए गए। शिविरों में छूटे मतदाता पहचान पत्र लेकर एसआईआर फॉर्म लिया और उन्हें भरकर जमा किए। वहीं लोगों ने एसआईआर को लेकर सवालों का जवाब मिला।
विज्ञापन

दिनभर केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी। नगर क्षेत्र के 17 मतदान केंद्रों में सुबह से ही बीएलओ के साथ पार्षद, नगर निगम कर्मचारी, राशन डीलर, व्यापारी नेता एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मतदाताओं की सहायता के लिए पहुंचे। जिन लोगों को एसआईआर फॉर्म नहीं मिला वह लोग मतदाता पहचान पत्र लेकर फॉर्म लेने के लिए पहुंचे। एक मतदान केंद्र के सभी बीएलओ एक ही स्थान पर मिलने पर लोगों को एसआईआर फॉर्म लेने और उन्हें भरकर जमा करने का काम आसान हुआ। 2003 की मतदाता सूची में नाम तलाशने और एसआईआर में भरे जाने में लोगों द्वारा की गई त्रुटियों को भी सही किया गया।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली सपना दासी किराये के मकानों में अपने बेटे सुबल दास के साथ पिछले 45 साल से नगर में रह रही हैं। वर्तमान में रंगजी नगला में किराये के मकान में रह रही हैं, लेकिन मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने पर वह मेगा शिविर में एसआईआर फॉर्म लेने पहुंची। उसने अपना मतदाता पहचान पत्र भी बीएलओ को दिखाया। इसके बावजूद उसकी समस्या का निदान नहीं हो सका। गौरा नगर निवासी धीरज अग्रवाल के परिवार का मतदान केंद्र हजारीमल सोमानी में लेकिन उनकी बेटी स्नेहा अग्रवाल का मतदान केंद्र अन्य स्थान पर मतदाता सूची में पाया गया, जबकि बेटी भी परिवार के साथ रही हैं।
विज्ञापन

लेकिन इस समस्या का निदान भी नहीं हो सका। एसडीएम सदर अभिनव जे जैन ने बताया कि नगर के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर लगाया गया। बूथों के बीएलओ एक ही मतदान केंद्र पर लोगों को मिले और एसआईआर फॉर्म भरने में आ रही परेशानियों को दूर किया। यह मेगा शिविर रविवार आज भी सुबह दस से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें