फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले में रोपे गए 6.17 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए महाअभियान चलाया गया। अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों ने जिलेभर में एक पौधा मां के नाम लगाकर कुल 6.17 लाख पौधे रोपे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेटरनेरी विवि में आम का पौधा रोपा, कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने बेल और डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने शहतूत का पौधा रोपा। परिसर में कुल 384 फलदार पौधे लगाए गए हैं। कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों और स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जिलाधिकारी और डीएफओ के साथ मिलकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त के साथ अधिकारी व कर्मचारियों ने भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, वेद प्रिय आर्य एवं नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें