फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला अस्पताल के 60 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई स्वाइन फ्लू की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। अब तक अस्पताल के 60 स्वास्थ्य कर्मियों को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अस्पताल में कुल 80 स्वास्थ्य कर्मी हैं। शेष कर्मियों को भी जल्द वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण कराया जा रहा है। अब तक 60 कर्मियों का टीकाकरण पूरा हो चुका है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में मरीजों के सीधे संपर्क में रहने वाले कर्मियों का संक्रमण से बचाव जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शेष 20 स्वास्थ्य कर्मियों को भी जल्द वैक्सीन लगाई जाएगी, जिससे अस्पताल के सभी 80 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूरा हो सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को भी स्वाइन फ्लू सहित मौसमी संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें