मथुरा। मुड़िया मेले का आयोजन 14 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा। इसके लिए 28 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सेक्टरों में सफाई के लिए पंचायती राज विभाग ने 598 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
मुड़िया मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को साफ-सफाई की दृष्टि से फील गुड कराने के लिए पंचायती राज विभाग ने 14 किलोमीटर के दायरे में 598 सफाई-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की निगरानी के लिए 85 सचिवों को तैनात किया गया है। ये सभी सचिव भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
सचिवों के कार्य की निगरानी के लिए 10 एडीओ पंचायत की तैनाती मेला स्थल पर की गई है। एडीओ पंचायत सचिवों के कार्य की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सभी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है। शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारी सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि मेले के दौरान सभी विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। मेले के दौरान जो भी कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थित मिलेगा। उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।