सपा ने गोवर्धन और छाता विधानसभा से अपने प्रत्याशी हटा लिए हैं। इन समेत सात ने मैदान छोड़ दिया है। अब सियासी दंगल में 56 पहलवान रह गए हैं। सबसे कम आठ उम्मीदवार छाता विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि सबसे अधिक 13 उम्मीदवार मथुरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। शुक्रवार को गोवर्धन विधानसभा से सपा उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी राजबहादुर और अशोक ने पर्चा वापस लिया। मांट विधानसभा से चेतना चौधरी और प्रेमकुमार उर्फ डा. दरोगा ने नाम वापस लिया। छाता विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार लोकमणिकांत जादौन और
निर्दलीय नंदलाल ने पर्चा वापस लिया। इस तरह अब जनपद की पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या 56 रह गई है।
ये हैं चुनाव मैदान में
मथुरा विधानसभा क्षेत्र
कुल उम्मीदवार : 13
प्रदीप माथुर, श्रीकांत शर्मा, डा. अशोक अग्रवाल, योगेश द्विवेदी, गफ्फार अब्बास, सुरेश बघेल, फक्कड़ बाबा, अनूप अग्रवाल, अभिनाश कुमार, अंकित चतुर्वेदी, गिर्राज सिंह, प्रमोद कृष्ण, मुकेश।
बलदेव विधानसभा क्षेत्र
कुल उम्मीदवार : 11
पूरन प्रकाश, निरंजन सिंह धनगर, प्रेमचंद्र कर्दम, रणवीर सिंह धनगर, विनेश सनवाल, चंद्रभान, चंद्रपाल, निरंजन सिंह, ब्रजेंद्र पोइया, भंवरपाल, भूप सिंह।
छाता विधानसभा क्षेत्र
कुल उम्मीदवार: 08
लक्ष्मीनारायण, मनोज पाठक, ऋषिराज सिंह, कुलभानु कुमार, अतुल सिंह, दीपक पांडेय, महेश कुंतल, राजू।
मांट विधानसभा क्षेत्र
कुल उम्मीदवार: 12
श्याम सुंदर शर्मा, योगेश नौहवार, जगदीश नौहवार, सतीश शर्मा, चंदन सिंह, मुकेश कुमार, परमेंद्र, योगेश कुमार, रामस्वरूप, ललित कुमार, विष्णु शर्मा, सुभाष चौधरी।
गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र
कुल उम्मीदवार: 12
राजकुमार रावत, कुंवर नरेंद्र सिंह, ठाकुर कारिंदा सिंह, रणवीर सिंह पांडव, पुरुषोत्तम, अवधेश शर्मा, ब्रजकिशोर, राकेश कुमार, संतोष, नरेंद्र कुमार, पूरन, सतीश।