फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गिरिराज महाराज को अर्पित करेंगे 56 भोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। सिंधी जनरल पंचायत की ओर से 15 सितंबर को गोवर्धन में 11वें छप्पन भोग एवं अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को कदंब विहार और राधिका विहार में रहने वाले समाज के लोगों को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया।
पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने बताया कि आयोजन के लिए मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी के नेतृत्व में संयोजक मंडल गठित किया गया है। इसमें प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल, सुरेश मेठवानी, जितेंद्र लालवानी, गुरमुखदास गंगवानी, भगवान दास मगवानी, हरीश चावला, महेश घावरी, कन्हैयालाल एडवोकेट, राजेश खत्री और लक्ष्मण वाधवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री एवं महामंत्री बसंत मंगलानी ने बताया कि 14 सितंबर की रात गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई जाएगी और अगले दिन आन्योर मार्ग स्थित गिरवर निकुंज में अभिषेक और छप्पन भोग के दर्शन होंगे। डैंपियर नगर व राधिका विहार से दोनों दिन बसों की व्यवस्था रहेगी। बैठक में तुलसीदास गंगवानी, चंदनलाल आडवानी, किशोर इसरानी, जितेंद्र भाटिया, पीतांबर रोहरा, झामनदास नाथानी, सुंदर खत्री, सुदामा खत्री, रमेश नाथानी, अशोक अंदानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें