फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में सजा 156 टन फलों का छप्पन भोग

Thu, 31 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों की याद में श्रीधाम राधाकुंड पर 156 टन फलों का छप्पन भोग राधारानी को अर्पित किया गया।
विज्ञापन

बद्रीनाथ के संत बालयोगेश्वरदास महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में 40अमर शहीदों के परिवारीजनों ने भी भाग लिया।

भक्तों ने संगम कुंड के घाटों पर 56 प्रकार के 156 टन फलों को सजाया। कुंड के बीचों-बीच श्रीराधारानी की आकर्षक प्रतिमा को सजाया गया। राधारानी के शृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

संत बाल योगेश्वर दास महाराज ने कहा कि भारत सनातन एवं धार्मिक परंपराओं का देश है। देश की सीमाएं मजबूत हों। भाईचारा कायम हो। देश की सीमाओं पर लगे सैनिकों का मनोबल बढ़े। इसके लिए राधारानी से प्रार्थना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के तहत 1 जनवरी, 2016 को सुबह शहीदों के परिवारीजन तिरंगा थामे गिरि गोवर्धन की परिक्रमा लगाएंगे। आयोजन में समाजसेवी निर्भय गोस्वामी,

ब्रज लोक कला फाउंडेशन के निदेशक पंकज खंडेलवाल, दानी शर्मा, सुरेश जोशी, गिरिराज जोशी, विष्णु रावत, अशोक दुबे, राम जोशी, दिगम्बर चौधरी, कुंजबिहारी गोस्वामी, दाऊजी ठेकेदार, गोलू दुबे, विष्णु पहलवान, केके जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें