फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 56 भोग के साथ 56 पदक की पाती

Mon, 12 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
56 भोग आयोजन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस बार 56 भोग प्रसाद के साथ देश के प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 2020 में होने वाले ओलंपिक में 56 पदक के लिए एक पाती भेजी जा रही है। इसमें अपील की गई है कि वह खेलों को बढ़ावा देकर इस बीच ऐसे खिलाड़ियों को तैयार कराएंगे जो टोक्यो में लगने वाले खेलों के महाकुंभ में भारत का नाम रोशन करें।

चौदह सितंबर को गोवर्धन में भव्य छप्पन भोग समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस बार करीब दो लाख लोगों तक छप्पन भोग का प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी प्रसाद भेजा जा रहा है। इस प्रसाद के साथ एक पत्र भी जाएगा जिसमें प्रार्थना की गई है कि सभी मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में ऐसे खिलाड़ी तैयार करें जो 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में 56 पदक हासिल कर सकें। इससे हमारे देश का नाम खेल जगत में सबसे ऊपर पहुंच जाए।

गिरिराजजी को भेंट करेंगे बांसुरी
गिरिराजजी को 13 सितंबर को बांसुरी भेंट की जाएगी। यह श्रीयंत्रम बांसुरी हीरा जड़ित होगी। इस दौरान गिरिराजजी का सोने के अभूषणों के शृंगार किया जाएगा और 200 किलो दूध से महाभिषेक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


कश्मीर के नौजवानों के लिए मांग रहे रोजगार
कश्मीर घाटी में शांति के लिए वहां के मुख्यमंत्री को प्रसाद भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा जाएगा कि वह वहां के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराएं। इन नौजवानों को खेल में स्थान दिया जाए। प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाए। ताकि वहां अमन चैन हो सके। वहां के हालात में सुधार के लिए गिरिराजजी से प्रार्थना की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें