फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पीरी से होगी 51000 की रिकवरी

Mon, 09 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नोट
विज्ञापन
मांट ब्लाक के गांव पीरी के प्रधान ने पुराने शौचालयों की मरम्मत कराकर उसे नया रूप दे दिया और नए शौचालय बनवाने का भुगतान ले लिया। जांच में मामला खुल गया। अब जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान से 51000  रुपये की रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गांव पीरी में ग्राम प्रधान ने प्राइमरी पाठशाला और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय बनवाए। इसके लिए 51000 रुपये से अधिक ग्राम पंचायत के खाते से निकाल लिए। तहसील दिवस में गांव पीरी के नवेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत की।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने मांट के एडीओ से इसी जांच कराई। रिपोर्ट के अनुसार बताई गई जगह पर शौचालय बने थे। ग्राम प्रधान ने उन्हीं पर टाइल लगाकर और सफेदी कराकर नया रूप दे दिया। इसमें ग्राम प्रधान की ओर से 38000 से अधिक की सामग्री और 13500 रुपये की मजदूरी बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें