फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 5 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने बड़ा कदम उठाया है। बेड़े में जल्द ही 5 नई बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि नई बसों को मुख्य रूप से लंबी दूरी वाले मार्गों पर चलाया जाएगा, ताकि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यात्रियों को अतिरिक्त सहूलियत मिल सके। आधुनिक तकनीक और बेहतर सीटिंग व्यवस्था से लैस ये बसें सफर को और आरामदायक बनाएंगी।
उन्होंने बताया कि नए स्टैंड और आईएसबीटी से रोजाना 155 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है। इसके अलावा 6 ई-बसों का भी संचालन हो रहा है। ब्रज की नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, इसलिए परिवहन निगम भी बसों को लगातार अपने बेड़े में बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


त्योहारों और छुट्टियों के दिनों में रोडवेज बसों में भारी भीड़ रहती है। अक्सर यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर होते हैं। कई बार तो सीट न मिलने के कारण लोगों को घंटों इंतजार भी करना पड़ता है। नई बसों के आने से इस परेशानी में कमी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें