फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोबाइल चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेल यात्रियों और जीआरपी के लिए परेशानी का सबब बन चुके गिरोह को जंक्शन जीआरपी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से जीआरपी टीम ने 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि गिरोह के पांच सदस्य धौली प्याऊ फाटक के पास खड़े थे। तभी टीम ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी सोनू निवासी कासगंज, एटा निवासी जितेंद्र और मथुरा निवासी दिनेश, अंकित और ज्ञानेंद्र जैन के कब्जे से चुराए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जंक्शन थाने में दर्ज पांच मुकदमों का खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो ऐश मौज की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें